फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal earning profit in electricity.

देश में बिजली संकट से हिमाचल की चांदी

Mon, 01 Sep 2014 03:56 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
himachal earning profit in electricity.

देश में बिजली संकट से हिमाचल प्रदेश की चांदी हो रही है। बिजली की बढ़ती मांग के चलते प्रदेश की कमाई बढ़ गई है। एक माह पहले तक प्रदेश को महज साढ़े तीन रुपये प्रति यूनिट विद्युत बेचनी पड़ रही थी।

विज्ञापन


अब नॉर्थ ग्रिड को दी जा रही बिजली के ही प्रति यूनिट पांच रुपये मिले रहे हैं। इस साल प्रदेश को बिजली की यह सर्वाधिक कीमत मिली है। हिमाचल को इस साल बिजली के कम खरीददार मिले हैं। प्रदेश में मार्च से ही पांच से छह सौ मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


केवल पंजाब ने लगातार तीन महीने के लिए बिजली खरीदी है। इसके अतिरिक्त अन्य राज्य छिटपुट बिजली खरीदते रहे हैं। ऐसे में प्रदेश को हर माह 300 से 400 मेगावाट बिजली रोजाना नार्थ ग्रिड में डालनी पड़ी, जिसकी कीमत तीन से लेकर चार रुपये प्रति यूनिट तक ही मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश को हो रहा फायदा

himachal earning profit in electricity.

अगस्त में पहली बार ऐसा हुआ, जब देश में बिजली के भारी संकट के बीच प्रदेश को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली की कीमत मिली है। प्रदेश 300 मेगावाट बिजली रोजाना नार्थ ग्रिड में दे रहा है। इसके अलावा करीब 300 मेगावाट बिजली पंजाब को दी जा रही है।

बिजली पर एक नजर

हिमाचल में अतिरिक्त बिजली - 600 मेगावाट
पंजाब को दी जा रही बिजली -  300 मेगावाट
नार्थ ग्रिड में दी जा रही बिजली - 300 मेगावाट

ऊर्जा विभाग के निदेशक आरडी नजीम का कहना है कि नार्थ ग्रिड को दी जाने वाली बिजली की कीमत में अंतर रहता है, लेकिन मानसून कमजोर होने के कारण पहली बार 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली कीमत मिल रही है। इससे प्रदेश को लाभ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed