फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Doordarshan's services will be available 24 hours a week, Union Minister Anurag Thakur will inaugurat

Shimla: हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे मिलेंगी सेवाएं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ

Wed, 15 Feb 2023 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 09:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की गुरुवार को शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Himachal Doordarshan's services will be available 24 hours a week, Union Minister Anurag Thakur will inaugurat
हिमाचल दूरदर्शन - फोटो : DD

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की गुरुवार को शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के बहुत से लोग देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में रहते हैं। अरसे से मांग थी कि हिमाचल प्रदेश के जुड़े कार्यक्रमों व समाचारों को देखने-सुनने में न ही समय की बाध्यता हो और इन्हें राज्य के बाहर भी टीवी पर दिखाया जाना चाहिए। इसी मांग को देखते हुए मार्च 2019 में जहां दूरदर्शन केंद्र शिमला से होने वाले स्थानीय प्रसारण को सेटेलाइट फुटप्रिंट देते हुए प्रसार भारती नेटवर्क के डीटीएच प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश पर जगह दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, अप्रैल 2020 से स्थानीय प्रसारण और डीडी होम के मिश्रण के साथ 24 गुणा 7 ऑपरेशंस शुरू हुआ है। वर्तमान में डीडी हिमाचल प्रदेश 3 बजे से लेकर 7 बजे तक प्रादेशिक कार्यक्रम व समाचार प्रसारित करता है। 7 जून 1995 को इस केंद्र की स्थापना हिमाचल प्रदेश के लोगों की ओर से लंबे समय से की जा मांग को देखते हुए की गई थी। शुरुआती तौर पर इसका प्रसारण केवल आधे घंटे था। इसे बाद में 8 अक्तूबर 2000 को बढ़ाकर 2 घंटे और बाद में 4 घंटे कर दिया गया। वर्तमान में इस चैनल पर चार घंटे स्थानीय कार्यक्रम और बाकी समय डीडी न्यूज प्रसारित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed