फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Disaster: more bodies were found in the Doghri area near Sunni Dam after samej cloudburst

Himachal Disaster: शिमला के सुन्नी डैम में चार और नोगली में महिला का शव मिला, अब तक मिल चुके 15 शव

Fri, 09 Aug 2024 01:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Aug 2024 01:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के समेज में 31 जुलाई को बादल फटने के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन शुक्रवार को शिमला के सुन्नी डैम में चार और नोगली में एक महिला का शव मिला है।

विज्ञापन
Himachal Disaster: more bodies were found in the Doghri area near Sunni Dam after samej cloudburst
नदी किनारे जारी सर्च ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादल फटने की घटना के नौ दिन बाद शुक्रवार को शिमला के सुन्नी डैम में चार और नोगली में एक महिला का शव मिला है। 31 जुलाई की रात को श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर बादल फटने से समेज और कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ से करीब 45 लोग लापता हो गए थे। लापता लोगों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक कुर्पण खड्ड और सतलुज नदी में 15 शव बरामद हो चुके हैं।

विज्ञापन


रामपुर के साथ लगते नोगली में सतलुज किनारे कल्पना पत्नी जय सिंह निवासी समेज का शव मिला। कल्पना समेज में ही ग्रीनको हाईड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत थीं। महिला की बहन ने शव की पहचान की है। बादल फटने की घटना से पूर्व कल्पना की उसके दोनों बच्चों के साथ रील वायरल हुई थी। बाढ़ के बाद उसके दोनों बच्चे भी लापता हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया है। उधर, सुन्नी बांध स्थल में भी चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से दो शव पुरुषों के हैं और एक 14-15 साल की बच्ची का, जबकि एक शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है। इन चारों शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रामपुर के एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन




मंडी के औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
औट पुलिस थाना के तहत मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नेपाल मूल का यह युवक अपने दोस्त के साथ हणोगी आया था। वापस कुल्लू जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी पहाड़ी से गिरा एक पत्थर सीधे युवक के सिर से जा टकराया। वहां मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत नगवाईं अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कुल्लू रेफर कर दिया, लेकिन कुल्लू में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान शमशानी (25) के रूप में हुई है। हालांकि युवक का असली नाम-पता पुलिस तलाश रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक बचपन से कुल्लू शहर के श्मशानघाट के पास अकेला रहता था। इस कारण ही इसे सब शमशानी के नाम से बुलाते थे। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस युवक की सही पहचान पता कर रही है।

भूस्खलन के कारण शिमला-किन्नौर एनएच 20 घंटे और चंडीगढ़-मंडी एनएच 13 घंटे रहा बंद
शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी का दरकना जारी है। भूस्खलन से शुक्रवार को 20 घंटे एनएच ठप रहा। इससे हजारों लोग परेशान रहे। वहीं, वीरवार रात 9 बजे खोतीनाला के पास पहले बड़ा ट्राला पलट गया फिर रात 11 बजे नौ मील के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मंडी नेशनल हाईवे 13 घंटे बंद रहा। रात भर लोग गाड़ियों में ही फंसे रहे। शुक्रवार सुबह एनएच यातायात के लिए एकतरफा बहाल किया गया।

उधर, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को धर्मशाला में 13 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 128 सड़कें, 44 बिजली ट्रांसफार्मर और 67 पेयजल योजनाएं ठप रहे। वीरवार रात धर्मशाला, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 अगस्त तक प्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मंडी में भारी बारिश और भूस्खलन से एक घर व चार गोशालाओं को नुकसान हुआ है। उधर, जोगिंद्रनगर की बजगर खड्ड में तेज बहाव में बहती हुई बाइक बरामद हुई। इसमें बाइक चालक के बहने की आशंका। पुलिस तथ्य जुटा रही है। कुल्लू की सैंज घाटी में पागलनाला और त्रेहड़ा के बीच शुक्रवार सुबह 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरा। इस कारण घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कुल्लू के बागीशियाड़ी गांव में भूस्खलन से घरों में पानी और मलबा घुस गया। 200 सेब के पेड़ भी धंस गए। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, बिलासपुर में 34.2, कांगड़ा में 31.1, चंबा में 32.4, हमीरपुर में 30.6, मंडी में 30.0, सोलन-नाहन में 28.2, धर्मशाला में 27.5, मनाली में 25.4 और शिमला में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed