फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Day: On April 15, Chief Minister Jairam will distribute laptops and smart phones to the meritorious

हिमाचल दिवस: 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम बांटेंगे मेधावियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन

Sun, 03 Apr 2022 12:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Apr 2022 12:07 PM IST
सार

शैक्षणिक वर्ष 2018-19 और 2019-20 के 20 हजार मेधावियों को लैपटॉप और सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। लैपटॉप की सप्लाई सात अप्रैल तक शिक्षा विभाग को जिलों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal Day: On April 15, Chief Minister Jairam will distribute laptops and smart phones to the meritorious
मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप और स्मार्ट फोन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों के तीस हजार मेधावियों का लंबा इंतजार खत्म होगा। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों से मेधावियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देने की योजना तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार शेष है। शैक्षणिक वर्ष 2018-19 और 2019-20 के 20 हजार मेधावियों को लैपटॉप और सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। लैपटॉप की सप्लाई सात अप्रैल तक शिक्षा विभाग को जिलों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्मार्ट मोबाइल फोन की खरीद उच्च शिक्षा निदेशालय स्वयं कर रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रति मेधावी 41550 रुपये की कीमत के लैपटॉप देने का फैसला लिया है। सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2018-19, 2019-20 की मेरिट सूची में शामिल दसवीं और 12वीं कक्षा के 18019 और कॉलेजों के 1828 मेधावियों को लैपटॉप देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कोरोना संकट के कारण बीते दो वर्ष के दौरान लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई। अब कंपनी का चयन कर उसे सप्लाई ऑर्डर दे दिया गया है। पुराने फैसले के तहत स्कूलों में 40735 रुपये और कॉलेज में 47807 रुपये कीमत के लैपटॉप देने पर सहमति बनी थी। अब सरकार ने सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान रेट पर खरीद करने का फैसला लिया है। अब प्रति लैपटॉप की कीमत 40735 रुपये तय हुई है। जीएसटी सहित 41550 रुपये में कंपनी से लैपटॉप लिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों के लिए सरकार ने स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्मार्ट फोन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 15 अप्रैल को वर्ष 2020-21 के मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed