फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal: Daughters dominate Kabaddi again, win Federation Cup

हिमाचल: कबड्डी में फिर बेटियों का डंका, फेडरेशन कप जीता

Wed, 07 May 2025 11:46 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 May 2025 11:46 AM IST
सार

 बेटियों ने चौथे सीनियर महिला फेडरेशन कप अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम को 33-25 के अंतर से हराकर हिमाचल ने दबदबा कायम किया।

विज्ञापन
Himachal: Daughters dominate Kabaddi again, win Federation Cup
कबड्डी में फिर बेटियों का डंका, फेडरेशन कप जीता - फोटो : संवाद

विस्तार

कबड्डी में पहाड़ की बेटियों ने फिर लोहा मनवाया है। बेटियों ने चौथे सीनियर महिला फेडरेशन कप अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम को 33-25 के अंतर से हराकर हिमाचल ने दबदबा कायम किया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि टीम ने सेमीफाइनल में हरियाणा की मजबूत टीम को 29-28 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम में पुष्पा राणा, साक्षी शर्मा, ज्योति ठाकुर, भावना ठाकुर, अंकिता चंदेल, शगुन, तन्वी लुक्टा, दिव्या मेहता, शैली चंदेल, स्वाति, अंशुल, रंजना, कृतिका और दिव्या ज्योति शामिल रहीं। टीम की कोच पूजा ठाकुर थीं।

विज्ञापन


वहीं, सहायक कोच के रूप में सुमन शर्मा टीम के साथ रहीं। महासचिव ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, बेहतरीन कोचिंग और हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन को दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचली की टीम न केवल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर रही है। बल्कि, इंडिया टीम में शामिल होकर प्रदेश का नाम रोशन भी कर रही हैं। एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष राज कुमार ब्रांटा ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed