फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cryptocurrency fraud: Help sought from Home Ministry in bringing the mastermind to the country

Himachal Cryptocurrency fraud: मास्टरमाइंड को देश लाने में गृह मंत्रालय से मांगी मदद

Mon, 09 Sep 2024 10:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2024 10:21 AM IST
सार

पुलिस आरोपी को देश लाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। हर गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal Cryptocurrency fraud: Help sought from Home Ministry in bringing the mastermind to the country
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई में छिपे क्रिप्टोकरेंसी ठगी के मास्टरमाइंड सुभाष को स्वदेश लाने के लिए पुलिस ने केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि अगले महीने आरोपी का वीजा खत्म होने जा रहा है। ऐसे में पुलिस वीजा रद्द करवाने के लिए होमवर्क में जुट गई है। पुलिस आरोपी को देश लाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। हर गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। आरोपी ने साथियों के साथ वर्ष 2018 और 2023 के बीच ठगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 20 अरब का घोटाला हुआ है। अब तक मामले में 89 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 30 से 35 हजार के करीब लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। कई लोग ऐसे भी हैं जो शर्म के मारे सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने छह लोगों की राशि वापस लौटा दी है। आरोपी हेमराज और सुखदेव की गिरफ्तारी के बाद सुभाष फरार है। सुभाष जिला मंडी के सरकाघाट का रहने वाला है।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि मुख्य आरोपी सुभाष ठगी का खेल शुरू करने से पहले कई बार अपने कुछ साथियों के साथ विदेश गया। वहां पर उसने डिजिटल करेंसी का पूरा खेल समझा और सॉफ्टवेयर तैयार करवाया। शातिरों ने फर्जी वेबसाइट तैयार की और उसमें निवेशकों को आईडी खोलने पर एक ऐसी डिजिटल करेंसी दिन प्रतिदिन ग्रोथ करते नजर आती थी, जो वास्तव में थी ही नहीं। पैसा डबल करने का लालच देकर डिजिटल करेंसी का ऐसा जाल बुना गया कि लोगों ने भी जीवनभर की जमापूंजी निवेश कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed