फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cricket team selected for Senior Women's T20, Harleen will be the captain

India Senior Women's T20 : सीनियर महिला टी-20 के लिए चुनी हिमाचल क्रिकेट टीम, हरलीन होंगी कप्तान

Wed, 05 Oct 2022 10:42 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 10:42 AM IST
सार

प्रदेश की महिला सीनियर क्रिकेट टीम 11 अक्तूबर से गुजरात के सूरत स्टेडियम में बीसीसीआई के महिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसके लिए एचपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal cricket team selected for Senior Women's T20, Harleen will be the captain
हरलीन कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की महिला सीनियर क्रिकेट टीम 11 अक्तूबर से गुजरात के सूरत स्टेडियम में बीसीसीआई के महिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसके लिए एचपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है। टीम की कमान हरलीन कौर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


किन्नौर की सुष्मिता नेगी को उप कप्तान बनाया गया है। हिमाचल की सीनियर टीम में कांगड़ा जिले से हरलीन कौर(देओल), प्रीति काहलो, बिलासपुर से वंदना राणा, किन्नौर से सुष्मिता नेगी,  कुल्लू से यमुना राणा, मोनिका देवी, मंडी से शिवानी सिंह, सोनल ठाकुर, नीना चौधरी और नितिका चौहान, शिमला से सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा, नितिका चौहान, प्राची चौहान, सिरमौर से अनीशा अंसारी और प्रोफेशनल खिलाड़ी चित्रा सिंह जंवाल को रखा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा तिलक और राहलु शर्मा को कोच नियुक्त किया गया है। जबकि वीना पांडे को ट्रेनर, मनीशा चौधरी को फिजिओ और शिव कपूर को मैनेजर नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के महिला सीनियर टी-20 प्रतियोगिता में हिमाचल का पहला लीग मुकाबला 11 अक्तूबर को हरियाणा के साथ सूरत मैदान में होगा। जबकि अंतिम लीग मैच केरल टीम के साथ 22 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई की महिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए हिमाचल की 16 सदस्यीय टीम को चयन कर लिया गया है। टीम को कमान कांगड़ा की हरलीन कौर को सौंपी गई है। जबकि किन्नौर की सुस्मिता नेगी को उपकप्तान बनाया गया है। 11 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक हिमाचल की टीम दिल्ली, हरियाणा, असम, मणिपुर, महाराष्ट्र और केरल की टीमों के साथ अपने लीग मैच खेलेगी। - आरपी सिंह, एचपीसीए के उपाध्यक्ष और क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन  

हिमाचल टीम का शेड्यूल
11 अक्तूबर         हिमाचल- हरियाणा                 सूरत
12 अक्तूबर         हिमाचल- दिल्ली                   सूरत
16 अक्तूबर         हिमाचल- मणिपुर                  सूरत
18 अक्तूबर         हिमाचल- असम                   सूरत
20 अक्तूबर         हिमाचल- महाराष्ट्र                 सूरत
22 अक्तूबर         हिमाचल- केरला                   सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed