फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal created history in Khelo India Youth Games, won gold in Kabaddi

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल ने रचा इतिहास, कबड्डी में जीता स्वर्ण

Tue, 07 Jun 2022 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 07:55 PM IST
सार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश की पुरुष कबड्डी ने इतिहास रच दिया है। टीम ने स्वर्ण पदक हिमाचल की झोली में डाला है। फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में टाईब्रेकर में हराया। 

विज्ञापन
Himachal created history in Khelo India Youth Games, won gold in Kabaddi
हिमाचल की पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला में चल रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश की पुरुष कबड्डी ने इतिहास रच दिया है। टीम ने स्वर्ण पदक हिमाचल की झोली में डाला है। फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में टाईब्रेकर में हराया। अंतिम समय तक स्कोर 34-34 रहा। इसके बाद टाईब्रेकर करवाया गया। इसमें हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में हिमाचल ने मेडल का खाता भी खोल दिया है। यह पहली बार है जब पुरुष टीम ने किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। टीम ने प्रतियोगिता की शुरूआत से दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


हरियाणा के साथ मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमें अंत समय तक बराबरी पर रही। हिमाचल की टीम की ओर से शिवांश ने बेहतरीन खेल दिखाया। इसके अलावा खेमेंद्र सिंह, प्रियांक चंदेल, कुनाल मेहता, लवप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, पीयूष कौशिक, रमन सिंह, रजत चौधरी, जतिन राणा, अनुज राणा, हिमांशु बाचटा ने दमदार खेल दिखाया। टीम के कोच संजीव कुमार के मार्गदर्शन में खेलते हुए टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। टीम के जीतने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंचकूला में सदस्यों के साथ मुलाकात की और जीत पर बधाई दी। खेल और युवा सेवाएं विभाग के राजेश शर्मा ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। उन्हें उम्मीद है कि प्रतियोगिता में दूसरे खिलाड़ी भी सराहनीय प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


कप्तान शिवांश ने आखिरी रेड में बदली बाजी
मंडी के शिवांश की कप्तानी में हिमाचल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। मैच बराबरी रहने के बाद टाईब्रेकर हुआ। इसमें हिमाचल एक प्वाइंट से जीत गया। यह टर्निंग प्वाइंट मंडी के सुंदरनगर के शिवांश ठाकुर ने दिलाया और प्रदेश को चैंपियन बना डाला। शिवांश ने आखिरी मिनट में तीन रेड प्वाइंट अर्जित किए। शिवांश ठाकुर मंडी के सुंदरनगर का निवासी है। इसके पिता प्रेम ठाकुर पालु भी राष्ट्रीय कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके हैं। कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भ्राटा ने टीम को जीत पर बधाई दी। मंडी कबड्डी संघ के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा ने कहा कि शिवांश ने आखिरी पल में मैच हिमाचल की झोली में डाला है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। हरियाणा के पंचकूला में हो रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम टीम ने फाइनल मैच में हरियाणा की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed