फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Corruption cases filed against 119 officers and personnel in three years

हिमाचल: तीन साल में 119 अधिकारियों और कर्मियों पर दर्ज हुए भ्रष्टाचार के मामले

Thu, 12 Mar 2020 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Corruption cases filed against 119 officers and personnel in three years
सांकेतिक तस्वीर

फरवरी 2017 से जनवरी 2020 तक प्रदेश में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो एवं पुलिस विभाग के विभिन्न थानों में सरकारी, अर्ध सरकारी विभागों, निगमों व बोर्डों में 119 कर्मचारियों व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामलों में 96 एफआईआर दर्ज हुई हैं। विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 चालान अदालत में पेश हुए हैं। इनमें से 17 अधिकारी व कर्मचारी चार्जशीट हुए हैं।

विज्ञापन


हिमुडा ने आंध्रा बैंक और पीएनबी से लिया ऋण
हिमुडा ने आंध्रा बैंक न्यू शिमला से 34.76 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक शिमला से 28.88 करोड़ का कर्ज अनुमोदित किया है। पीएनबी ने 28.88 करोड़ में से 12.98 करोड़ की राशि अभी तक जारी की गई है। यह राशि हिमुडा ने उपयोग में लाई है। शेष कर्ज बैंक के पास है।
विज्ञापन


नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक राजेंद्र राणा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि हिमुडा ने नगरोटा में 332 बीघा भूमि क्रय की है। ऊना में प्रस्तावित 650 कनाल के विरुद्ध में 541 कनाल भूमि के क्रय का इकरारनामा कर लिया है। कांगड़ा के मनहेड़ा और ठाकुरद्वारा में जमीन खरीदी गई है। भूमि की विकास योजना/साइट एवं प्लानिंग का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed