फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Corridor to be built from Haroli's Bulk Drug Park to Kangra

हिमाचल: हरोली के बल्क ड्रग पार्क से कांगड़ा तक बनेगा कॉरिडोर, सरकार तलाश रही संभावनाएं

Wed, 07 Jan 2026 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 10:34 AM IST
सार

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से गगरेट होते हुए कांगड़ा तक कॉरिडोर बनेगा। प्रदेश सरकार इसको लेकर संभावनाएं तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Himachal: Corridor to be built from Haroli's Bulk Drug Park to Kangra
बल्क ड्रग पार्क का नक्शा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से गगरेट होते हुए कांगड़ा तक कॉरिडोर बनेगा। प्रदेश सरकार इसको लेकर संभावनाएं तलाश कर रही है। 60 किलोमीटर की दूरी में यह कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया जाना है। उद्योग विभाग के अधिकारियों की ओर से सरकारी स्तर पर इस मसले पर चर्चा की जा चुकी है। बल्क ड्रग पार्क में कच्चा माल तैयार होगा। इसे हिमाचल के अलावा देश-विदेश के लिए सप्लाई किया जाना है।

विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने दिसंबर, 2026 तक बल्क ड्रग पार्क में पहले चरण का काम शुरू करने का लक्ष्य रखा है। देश-विदेश की नामी फार्मा कंपनियां उद्योग लगाने को तैयार है। प्रदेश सरकार फार्मा के अलावा ग्रीन हाइड्रोजन पर ज्यादा जोर दे रही है। ऐसे में ऐसी सरकार ऐसे उद्योग लगाने को प्राथमिकता दे रही है। बल्क ड्रग पार्क की कुल अनुमानित लागत 1,923 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार की अनुदान राशि 1,118 करोड़ रुपये है। वहीं, 804.54 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed