फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases latest update for 24 january 2022

कोरोना: हिमाचल दो साल की बच्ची समेत 11 संक्रमितों की मौत, 1786 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 15541 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 3927 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सोमवार को दो साल की बच्ची समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 1786 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases latest update for 24 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो साल की बच्ची समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 1786 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 11 लोगों की जान गई है। इससे पहले एक दिन में मौत का आंकड़ा नौ रहा था। वहीं, तीसरी लहर में अब तक कोरोना से चार मासूमों की भी जान गई है।  सोमवार को जिला हमीरपुर में 42 वर्षीय महिला, जिला दो साल की बच्ची, दो पुरुष और दो महिलाएं, जिला कांगड़ा में 50 और 51 वर्षीय महिलाएं, जिला सोलन में 75 वर्षीय बुजुर्ग और जिला मंडी में 60 और 71 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा। प्रदेश में सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 7896 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 15541 हो चुकी है। 3035 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब तक 3927 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

केंद्र ने हिमाचल को टेस्ट और बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा

वहीं, हिमाचल को केंद्र ने आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा है। प्रदेश में अभी 30 फीसदी आरटीपीसीआर टेस्ट जबकि अन्य रेपिड टेस्ट किए जा रहे है। रेपिड टेस्ट में केवल वही लोग संक्रमित मिल रहे हैं जोकि हाई लोड वाले होते हैं। ऐसे में कम लोड वाले मरीज पॉजिटिव नहीं आते और ऐसे लोग निगेटिव होकर अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं।हिमाचल में जिस तरह से लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है, उससे लग रहा है कि प्रदेश में एक्टिव मामलों में इजाफा होगा।  ऐसे के केंद्र में  हिमाचल में  टेस्ट के अलावा ऑक्सीजन बिस्तर बढ़ाने को कहा है। मामले बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed