{"_id":"61796fd20d0a86527b15d682","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-27-october-student-tested-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 79 विद्यार्थियों और चार डॉक्टरों समेत 240 की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 79 विद्यार्थियों और चार डॉक्टरों समेत 240 की रिपोर्ट पॉजिटिव
Wed, 27 Oct 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:57 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1972 पहुंच गई है। प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए खुले सरकारी स्कूलों में अभी तक 321 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 285 अभी भी एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा में 34 वर्षीय महिला और शिमला में 90 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 79 विद्यार्थियों और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला के चार रेजिडेंट डॉक्टरों समेत 240 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1972 पहुंच गई है।
विज्ञापन
बुधवार को सबसे अधिक 55 कोरोना संक्रमित विद्यार्थी कांगड़ा जिले में सामने आए। इसके अलावा ऊना में 10, मंडी सात, हमीरपुर तीन, बिलासपुर और शिमला में दो-दो विद्यार्थी पॉजिटिव हुए हैं। प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए खुले सरकारी स्कूलों में अभी तक 321 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 285 अभी भी एक्टिव केस हैं। उधर, बुधवार को सरकारी स्कूलों में आठवीं से 12वीं कक्षा के 65 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में हाजिरी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में कोरोना के डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरियंट फिर सक्रिय हो गए हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। पॉजिटिव स्कूली विद्यार्थियों में कौन सा वैरियंट है, इसकी जांच के लिए 70 सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संभावित तीसरी लहर को लेकर इंतजाम और कोरोना के प्रति सतर्क रहने पर लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन