फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 20 august

कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 103 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Fri, 20 Aug 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 07:51 PM IST
सार

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 211432 पहुंच गया है। इनमें से 205448 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2413 हो गए हैं। अब तक 3535 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 20 august
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा में 51 वर्षीय व्यक्ति, जबकि शिमला में 73 वर्षीय बुजुर्ग और 64 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 103 नए मामले आए हैं।  बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 401 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 211432 पहुंच गया है। इनमें से 205448 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2413 हो गए हैं। अब तक 3535 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 10032 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिस केस
बिलासपुर जिले में 203, चंबा 397, हमीरपुर 241, कांगड़ा 535, किन्नौर 29, कुल्लू 149, लाहौल-स्पीति 35, मंडी 451, शिमला 284, सिरमौर 30, सोलन 45 और ऊना में 14 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ फिर दे रही कोरोना को न्योता
वहीं, प्रदेश में लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ सकते हैं। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और कोरोना नियमों का पालन न करना प्रदेश में तीसरी लहर को न्योता दे रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विभाग ने मंडी, चंबा, कांगड़ा के बाद अब शिमला और सोलन जिलों में भी सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए भी कहा गया है।


जिला शिमला में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले तीन सौ के आसपास हैं। सोलन में यह आंकड़ा 50 से नीचे है। अब स्वास्थ्य विभाग के नजर इन दोनों जिलों पर है।  जिला मंडी, चंबा और कांगड़ा जिलों में भी बीते 15 दिन के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का कारण मानी जा रही है। हालांकि, बीते तीन दिन से इन जिलों में मामले घटने शुरू हो गए हैं। जिला चंबा और मंडी में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 5 सौ से नीचे आ गया है। जिला कांगड़ा में ही 500 से ज्यादा मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed