{"_id":"60ce11848ebc3e32371e6b9b","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-19-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 10 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 232 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 10 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 232 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Sat, 19 Jun 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:17 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200282 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193850 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2990 रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर में दो-दो, जबकि चंबा, सोलन, मंडी और ऊना में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 232 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 47, मंडी 40, चंबा 33, शिमला 27, ऊना 16, सिरमौर 15, सोलन 13, किन्नौर 11, कुल्लू 12, बिलासपुर आठ, हमीरपुर सात और लाहौल स्पीति में तीन नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 432 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200282 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193850 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2990 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3423 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 20003 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 783
शिमला 329
सोलन 150
मंडी 340
चंबा 307
सिरमौर 233
ऊना 234
बिलासपुर 102
हमीरपुर 226
कुल्लू 146
किन्नौर 96
लाहौल-स्पीति 44