फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 17 january 2022

हिमाचल में कोरोना: 2446 नए पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में 72 दिन बाद छह की मौत

Mon, 17 Jan 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 08:28 PM IST
सार

24 घंटों के भीतर हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 12850 पहुंच गया है। इसके साथ ही 1292 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3880 पहुंच गया है। विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। 
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 17 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीसरी लहर में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 घंटों के भीतर 2446 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए जबकि 72 दिन बाद छह लोगों की मौत हो गई। इससे पहले छह नवंबर 2021 को इतनी मौतें हुई थीं। महिला समेत चार लोगों की कांगड़ा, एक-एक की चंबा और ऊना जिले में मौत हुई है। सभी 49 आयु से ज्यादा वर्ग के लोग हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3880 पहुंच गया है। पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। लोगों की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर ही दवाइयों का सेवन करने को कहा गया है। प्रदेश में सोमवार को 12721 लोगों की सैंपलिंग हुई है। 24 घंटों के भीतर हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 12850 पहुंच गया है। इसके साथ ही 1292 लोग ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन


जिला            सक्रिय मामले    नए पॉजिटिव
बिलासपुर      1649                214
चंबा     786                          75
हमीरपुर  1079                     168
कांगड़ा 2155                       348
किन्नौर 527                       46
कुल्लू 595                          119
लाहौल स्पीति 114                 8
मंडी 1723                         312
शिमला 1285                    280
सिरमौर 970                     310
सोलन 986                      359
ऊना 981                         207

शिमला में 100 में से 25 व सोलन में 20 लोग पॉजिटिव

उधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते राज्य का पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शिमला और सोलन में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शिमला में संक्रमण दर 25 फीसदी से ऊपर चली गई है। यानी कि टेस्ट करवाने वाले 100 लोगों में से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इसी तरह सोलन में  संक्रमण दर 20 फीसदी से ऊपर चल रही है। वर्तमान में यही स्थिति हिमाचल की चल रही है। राज्य में 10 से 16 जनवरी तक कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 80 हजार 227 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 11 हजार 280 लोग संक्रमित पाए गए। यानी, संक्रमण दर 14.1 फीसदी बनी हुई है। यह बहुत ज्यादा है। यह संक्रमण दर 16 दिन के भीतर बनी है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में संक्रमण तेजी से फैला है। पिछले सप्ताह 9 लोगों ने संक्रमण से दम भी तोड़ा है। कांगड़ा और शिमला में ही सबसे ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए इस समय हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी जिले चिंता का कारण बने हुए हैं।

विज्ञापन

जिलों में परामर्श केंद्र खोलने के निर्देश

विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। इनमें दमा, शुगर, कैंसर, टीबी से पीड़ित लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। लोगों को सुविधा देने के लिए सरकार ने जिलों में परामर्श केंद्र खोलने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed