फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 17 august

कोरोना: हिमाचल में छह संक्रमितों की मौत, 266 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, प्रदेश में 18 साल से कम आयु के 433 मरीज

Tue, 17 Aug 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 08:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 18 साल से कम आयु के युवा कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से मौजूदा समय में 18 साल से कम आयु के 433 मरीज हैं। चंबा जिले में 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 17 august
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। बिलासपुर जिले की 37 वर्षीय महिला, जिला कांगड़ा के 50 वर्षीय पुरुष, जिला शिमला के 45 वर्षीय पुरुष व 45 वर्षीय महिला, जिला मंडी के 60 वर्षीय पुरुष और जिला चंबा की 58 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ा है। उधर, प्रदेश में मंगलवार को  288 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


प्रदेश में 60 साल से कम उम्र के लोगों की मौत होने के बाद सरकार ने अलर्ट किया है। वहीं, प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2705 पहुंच गया है। बिलासपुर जिले में 233, चंबा 604, हमीरपुर 250, कांगड़ा 498, किन्नौर 28, कुल्लू 137, लाहौल-स्पीति 59, मंडी 511, शिमला 296, सिरमौर 22, सोलन 30 और ऊना में 27 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में 18 साल से कम आयु के युवा कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से मौजूदा समय में 18 साल से कम आयु के 433 मरीज हैं। चंबा जिले में 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। कोराना के साथ-साथ ये और बीमारियों से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। चंबा जिले में 147 मरीज 18 साल से कम उम्र, कांगड़ा में 12, किन्नौर में 9, कुल्लू में 33, लाहौल स्पीति में 9, मंडी में   67, शिमला में 52, सिरमौर में तीन, सोलन में 5 और ऊना में 6 ऐसे मरीज हैं, जिनकी आयु 18 साल से कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed