फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 12 january 2022

हिमाचल में कोरोना: प्रदेश में 1598 नए पॉजिटिव मरीज, हाईकोर्ट में महीने के दो शनिवार वर्क फ्रॉम होम

Wed, 12 Jan 2022 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 10:20 PM IST
सार

बुधवार को हिमाचल प्रदेश में 1598 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनके साथ ही प्रदेश में  कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 6937 पहुंच गई है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3870 पहुंच गया है। पांच जिलों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 12 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बुधवार को प्रदेश में 1598 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनके साथ ही प्रदेश में  कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 6937 पहुंच गई है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3870 पहुंच गया है। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद हिमाचल में सैंपल की संख्या 10 हजार पार हो गई है। बुधवार को 14726 लोगों की सैंपलिंग हुई है। जिला कांगड़ा, शिमला, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं बुधवार को कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन

सीएम जयराम पीएम बताएंगे प्रदेश में कोराना की स्थिति 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री को प्रदेश में कोराना की स्थिति से अवगत कराएंगे। इसके बाद शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में पीएम के निर्देशों के अनुसार फैसले होंगे।     

विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट में महीने के दो शनिवार वर्क फ्रॉम होम

वहीं,  कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश हाईकोर्ट ने इस महीने दो शनिवार यानी 15 और 22 जनवरी को छुट्टी करने का एलान किया है। इस दौरान स्टाफ  के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम नियम का पालन करेंगे। इससे न तो कोर्ट का कार्य प्रभावित होगा और न ही भीड़ बढ़ेगी। बिना मास्क के प्रदेश हाईकोर्ट परिसर में किसी को आने की इजाजत नहीं होगी। स्टाफ  सहित सभी आगंतुकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शीतकालीन छुट्टियों वाली जिला न्यायपालिका की अदालतों में भी 50 फ ीसदी स्टाफ  बैच आधार पर विशेष आकस्मिक अवकाश पर रहेगा। इसी तरह ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाली जिला न्यायपालिका की अदालतों में 50 फ ीसदी स्टाफ  रोटेशन आधार पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिला न्यायपालिका में भी 15 और 22 जनवरी को छुट्टी रहेगी। सभी अदालतों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

 प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शिक्षा निदेशालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से बुधवार को इस बाबत पत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों सहित प्रदेश के स्कूलों-कॉलेजों में सेवारत शिक्षकों और गैर शिक्षकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। निदेशालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत स्टाफ पर भी अन्य शाखाओं में जाने पर रोक लगा दी गई है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।


बाहरी राज्यों के लिए बसों को 50 फीसदी सवारियों के साथ चलाने की तैयारी  
 हिमाचल में कोरोना की रफ्तार बढ़ने से प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को 50 फीसदी सवारियों के साथ चलाने की तैयारी कर रही है। 14 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा होनी है। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली बसों में सवारियों की संख्या घट रही है। इसके चलते निगम प्रबंधन रूटों को मर्ज कर रहा है। निगम प्रबंधन का मानना है कि हिमाचल प्रदेश के लंबे रूटों को मर्ज नहीं किया गया है। बाहरी राज्यों के रूटों को मर्ज किया जा रहा है। 

हरिद्वार गई बस का परिचालक कोरोना संक्रमित, खाली लौटी

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बिलासपुर डिपो की बस का परिचालक कोरोना पॉजिटिव आया है।  सोमवार को बस अपने रूट जंगलबेरी -हरिद्वार पर निकली थी। बस जब सवारियां लेकर हरिद्वार पहुंचीं तो वहां पर बस के चालक और परिचालक का कोरोना टेस्ट करवाया गया। बस के परिचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद बस को हरिद्वार से खाली वापस बिलासपुर बुलाया गया।

आरएम बिलासपुर विनोद ठाकुर ने बताया कि सोमवार को बस अपने रूट पर गई थी। हरिद्वार में टेस्ट के दौरान कंडक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर चालक को कहा गया कि वो खाली बस लेकर ही बिलासपुर वापस आ जाए, बस मंगलवार देर रात बिलासपुर पहुंची है। चालक और परिचालक दोनों आइसोलेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed