फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 june, The death toll reached below 10

हिमाचल में 54 दिनों बाद एक दिन में छह कोरोना संक्रमितों की मौत, 500 नए मामले

Fri, 11 Jun 2021 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 09:50 PM IST
सार


हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 197943 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 188691 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 5879 रह गए हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 june, The death toll reached below 10
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 10 से नीचे पहुंच गया है। करीब 54 दिनों बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे कम छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है जोकि बड़ी राहत है। इससे पहले प्रदेश में 18 अप्रैल को नौ संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। शुक्रवार को कांगड़ा जिले में दो, कुल्लू दो, जबकि चंबा और सोलन में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा।उधर, प्रदेश में 500  नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 128, मंडी 81,चंबा 44, शिमला 42, सिरमौर 64, हमीरपुर 36, सोलन 28,  ऊना 28, कुल्लू 15, बिलासपुर 12, किन्नौर 12, लाहौल-स्पीति में 10 नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 957 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 197943 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 188691 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 5879 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3351 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 21905 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा में ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         1264
शिमला         701
सोलन          411
मंडी              859
चंबा              673
सिरमौर         342
ऊना             427
बिलासपुर       169
हमीरपुर          531
कुल्लू            306
किन्नौर          163
लाहौल-स्पीति   73


चिकित्सक को गुमराह कर सामान्य वार्ड में भर्ती हो गई संक्रमित महिला
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला पर आरोप है कि उसने संक्रमित होने की बात छिपाई और चिकित्सक को गुमराह कर सामान्य वार्ड उपचार हासिल किया। चिकित्सक के पूछने पर महिला ने बताया कि वह निगेटिव है। वार्ड में दाखिल करने के बाद चिकित्सक को शक हुआ और उसने दोबारा पूछा तो महिला ने खुद के संक्रमित होने की बात स्वीकार की। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। संक्रमित मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियातन कदम भी उठाए। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह वीरवार रात को अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने इस संदर्भ में अस्पताल प्रबंधन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल कौंडल ने कहा कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला ने ड्यूटी में तैनात चिकित्सक को गुमराह कर उपचार हासिल किया है। मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed