{"_id":"62069150c9894f244209ba43","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-11-february-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में नौ और संक्रमितों की मौत, 499 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में नौ और संक्रमितों की मौत, 499 नए पॉजिटिव मरीज
Fri, 11 Feb 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:13 PM IST
सार
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 7595 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 499 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 702 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब 4132 सक्रिय कोरोना मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 11 और संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें जिला शिमला के पांच, जिला मंडी दो, कांगड़ा और हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 7595 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 499 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 702 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब 4132 सक्रिय कोरोना मरीज रह गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
पहले प्रदेश मेें दर 20 फीसदी थी। अब यह घटकर 14.1 फीसदी रह गई है। जिला बिलासपुर में संक्रमण दर सबसे कम 6.7 और जिला हमीरपुर से सबसे ज्यादा 22 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 जनवरी से 6 फरवरी तक यह आंकड़ा जारी किया है। अब हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। अब प्रदेश में 5 सौ से कम लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। प्रदेश में मृत्युदर 1.70 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या चार हजार है।
विज्ञापन