{"_id":"6160785a8ebc3e8bb3254018","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-08-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 189 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 189 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Fri, 08 Oct 2021 10:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:27 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1402 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 3680 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में शुक्रवार को 7713 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में दोनों बुजुर्ग महिलाएं हमीरपुर की हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के 189 नए मामले आए हैं।। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1402 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 3680 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में शुक्रवार को 7713 लोगों की सैंपलिंग की गई। वहीं, उपचुनाव के चलते जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उससे कोरोना संक्रमण की आशंका बन गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह भीड़ चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विभाग ने मंडी, अर्की, जुब्बल - कोटखाई और फतेहपुर में लोगों की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक मेडिकल अफसरों को टीम बनाकर लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। हिमाचल में अभी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज लगी है लेकिन इससे कम उम्र के युवाओं और बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 1400 से ज्यादा हैं। हर दिन हिमाचल में 3 से 4 लोगों की मौत हो रही है। प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा कोरोना के मामले सानने आ रहे हैं। कांगड़ा और हमीरपुर में एक्टिव मामलों का आंकड़ा साढ़े तीन सौ से ज्यादा है। मंडी और शिमला में भी आंकड़ा सौ से पार है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3678 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मामले घट रहे हैं लेकिन अगर भीड़ उमड़ी रही तो मामलों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
हिमाचल में कमजोर पड़ गए वैरियंट
कोरोना के चलते हिमाचल में तरह- तरह के वैरियंट आए है। इसमें यूके स्ट्रैन, डेल्टा, डेल्टा प्लस, अफ्रीकन स्ट्रेन सहित अन्य वैरियंट कमजोर पड़ गए हैं।