फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 may

हिमाचल में 37 कोरोना संक्रमितों की मौत, 4248 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 may
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 37 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में 14, शिमला छह, मंडी पांच, हमीरपुर चार,  सोलन तीन, ऊना और चंबा में दो-दो, बिलासपुर में एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 4248 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कांगड़ा जिले में 1261, मंडी 686, सोलन 403, हमीरपुर 351, शिमला 331, बिलासपुर 302, चंबा 248, ऊना 160, सिरमौर 352, कुल्लू 117, किन्नौर 22 और लाहौल-स्पीति में 15 नए मामले आए हैं। आरटीओ हमीरपुर दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


आरटीओ इससे पूर्व अक्तूबर 2020 में भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हुआ था। इस दौरान वे कोरोना की जंग जीत कर दोबारा ड्यूटी पर लौट आए थे। शनिवार को आई आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में वह फिर से संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीक्षक समेत आठ कर्मचारी पॉजिटिव, वन्य जीव संरक्षण विभाग के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव और हमीरपुर व्यापार मंडल के प्रधान भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पांच मई को यह सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आई है।
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 128330 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 94586 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 31893 हो गए हैं और 1817 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2342, चंबा 1530, हमीरपुर 2350, कांगड़ा 8780, किन्नौर 349, कुल्लू 788, लाहौल-स्पीति 311, मंडी 3627, शिमला 2983, सिरमौर 2978, सोलन 4128 और ऊना जिले में 1727 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 3007 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 18725 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भोरंज में 44 मकानों को बनाया मिनी कंटेनमेंट जोन
 उपमंडल भोरंज के अंतर्गत कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भोरंज उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 15 नए कोरोना संक्रमित आने पर कुल 44 मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम राकेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए मकानों में अमन वार्ड नंबर पांच से एक, धनवान वार्ड नंबर एक से एक, डवरेड़ा वार्ड नंबर एक से एक, बधानी वार्ड नंबर सात से तीन, मुंडखर वार्ड नंबर चार से एक मकान, अमरोह वार्ड नंबर पांच-एक से दो, गरसाहड़ वार्ड नंबर एक से एक, हनोह वार्ड नंबर चार से एक, खरवाड़ वार्ड नंबर पांच से एक, धमरोल वार्ड नंबर नौ से एक मकान, लझयानी वार्ड नंबर तीन से एक, भोरंज वार्ड नंबर तीन-दो से तीन, जाहू वार्ड नंबर आठ, तीन से तीन, बडैहर वार्ड नंबर तीन-छह-सात से छह, बाह्नवी वार्ड नंबर एक से एक मकान, भोरंज वार्ड नंबर दो से एक मकान, टिक्करी मिन्हासा वार्ड नंबर दो से एक मकान, भुक्कड़ वार्ड नंबर एक से एक मकान, भौंखर वार्ड नंबर तीन-छह से दो मकान, पलपल वार्ड नंबर पांच से एक मकान, महल वार्ड नंबर एक-चार से दो मकान, धमरोल वार्ड नंबर तीन से एक मकान, दिम्मी वार्ड नंबर एक से एक मकान, बधानी वार्ड नंबर छह से दो मकान, अमन वार्ड नंबर दो से दो मकान, कैहरवीं वार्ड नंबर एक से एक मकान में मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

सैंपल देने के बाद घर पर दी धाम, अगले दिन निकला कोरोना पॉजिटिव
उपमंडल नादौन की एक पंचायत में नए घर के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य पर आयोजित धाम में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कोरोना की जांच के लिए दिए सैंपल के अगले ही दिन घर में एक आयोजन किया। आयोजन के बाद सैंपल देने वाले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आयोजन के लिए प्रशासन से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। आयोजन के दौरान कोविड-नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कई लोगों को भोजन भी करवा डाला। एसडीएम नादौन विजय धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आयोजक, आयोजन में भाग लेने वाले तथा पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
Trending Videos

आटो से पहुंचाया कोरोना संक्रमित का शव 

 कांगड़ा के पपरोला केयर सेंटर में कोरोना से हुई मौत के मामले में मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए अमानवीय तरीके से संस्कार स्थल तक लाने का मामला सामने आया है। जोगिंद्रनगर के लड़भडोल के लांगना गांव के संक्रमित की मौत शुक्रवार देर रात को हो गई। मृतक के परिजन सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह आठ बजे केयर सेंटर में पहुंच गए। मृतक के परिजन ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर ठेकेदार ने उन्हें शनिवार देर शाम तक गुमराह किया जाता रहा और आखिर में शाम छह बजे शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह पहले एक अन्य कोरोना मृतक का संस्कार किया गया और दोपहर बाद उन्हें कहा गया कि उनके परिजन का अंतिम संस्कार सकड़ी गांव के एक अन्य मृतक के संस्कार के बाद किया जाएगा और एंबुलेंस को सकड़ी गांव भेजा गया है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मृतक का अंतिम संस्कार संभव हो सका। तहसीलदार पवन ठाकुर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed