फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 june, deaths and active cases decreased

राहत: हिमाचल में 52 दिनों बाद एक दिन में सबसे कम 15 कोरोना संक्रमितों की मौत, 567 नए पॉजिटिव

Tue, 08 Jun 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 09:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196351 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186033 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6983 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3312 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 june, deaths and active cases decreased
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 52 दिनों बाद एक दिन में सबसे कम 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 21 अप्रैल को प्रदेश में 16 संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। मंगलवार को चंबा जिले में चार, कांगड़ा तीन, शिमला तीन, हमीरपुर तीन और सोलन में भी दो संक्रमितों ने दम तोड़ा।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में 567 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 149, मंडी 105, चंबा 53, कुल्लू 51, ऊना 47, सोलन 37, शिमला 34, हमीरपुर 38, बिलासपुर 19, सिरमौर 17, लाहौल-स्पीति 11 और  किन्नौर में छह नए मामले आए हैं।   बीते 24 घंटों के दौरान 1155 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन


अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196351 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186033 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6983 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3312 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 21621 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        1595
शिमला         769
सोलन          534
मंडी            947
चंबा             721
सिरमौर        431
ऊना           565
बिलासपुर     196
हमीरपुर       576
कुल्लू            360
किन्नौर          203
लाहौल-स्पीति  86

सात दिन के कोरोना संक्रमित नवजात को मिला नया जीवन
वहीं, जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में सात दिन के कोरोना संक्रमित नवजात को नया जीवन मिला है। पांच दिन तक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन की निगरानी में शिशु ने कोरोना को हराया है। दंपती ने इसके लिए चिकित्सक समेत अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों को सराहा है। दरअसल उपमंडल के नेरी गांव के सात दिन के बच्चे में कोविड के लक्षण देखकर परिजन ही नहीं बल्कि अस्पताल के चिकित्सक भी हैरान थे। संक्रमित नवजात को कोविड प्रोटोकोल के तहत उपचार दिलाना चुनौती लग रहा था, लेकिन डॉ. नवीन ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी निगरानी में पांच दिन लगातार उपचार दिलाकर उसे नया जीवनदान दिया है। हालांकि नवजात की मां भी कुछ समय पहले पॉजिटिव आई थी और वह भी कोविड वार्ड में बच्चे के साथ रही। नवजात के पिता टैक्सी चलाकर परिवार की आजीविका कमा रहे हैं। बच्चा स्वस्थ हो चुका है, जिसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी भी दी जाएगी। जब नवजात को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया तो उसको 103 डिग्री बुखार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed