फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 07 june, active cases decreased

हिमाचल में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, 596 नए मामले, 7555 रह गए सक्रिय केस

Mon, 07 Jun 2021 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 09:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 195755 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 184878 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 7555 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3299 संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 07 june, active cases decreased
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। शिमला जिले में चार, कांगड़ा चार, सोलन चार, मंडी दो, ऊना एक, बिलासपुर एक और हमीरपुर एक मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 596 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 130, मंडी 123, चंबा 82, शिमला 58 , सोलन 32, हमीरपुर 35, बिलासपुर 31, कुल्लू 35, ऊना 30,  किन्नौर 21,  सिरमौर 14 और लाहौल-स्पीति में पांच  नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 1444 लोगों ने कोरोना को मात दी।

विज्ञापन


अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 195755 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 184878 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 7555 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3299 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 18444 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        1730
शिमला         829
सोलन          569
मंडी             933
चंबा             804
सिरमौर        538
ऊना            584
बिलासपुर     269 
हमीरपुर        626
कुल्लू            371
किन्नौर           226
लाहौल-स्पीति  76


कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.3 प्रतिशत 
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.3 प्रतिशत रहा है जोकि राहत की खबर है। 31 मई से छह जून तक हिमाचल में 1 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई।  इनमें से केवल पांच हजार से ज्यादा ही नए पॉजिटिव मिले हैं। अगर इसी तरह का क्रम जारी रहा तो हिमाचल में सरकार लोगों को और भी छूट दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज, रिपन अस्पताल में शुरू होगी ओपीडी

हिमाचल प्रदेश सरकार नेरचौक मेडिकल कॉलेज और रिपन अस्पताल में ओपीडी शुरू करने जा रही है। मेडिकल कॉलेज और रिपन अस्पताल में कोविड मरीजों की संख्या कम होने लगी है। ऐसे में इन अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया गया है। रिपन अस्पताल में आने वाले कोरोना मरीजों को मेकशिफ्ट अस्पताल भेजा जाएगा। हिमाचल में करीब ढाई महीने पहले इन अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया था।

इनमें 400 से ज्यादा कोरोना मरीज भर्ती थे। इनमें भर्ती संक्रमितों की संख्या काफी कम हो गई है। दूसरी ओर, प्रदेश में भी संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। अब प्रदेश में एक हजार से कम मामले आ रहे हैं। बीते रविवार को यह आंकड़ा 500 से कम रहा। 

प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। हिमाचल का रिकवरी रेट 95 फीसदी है। संक्रमण दर 7 फीसदी है। यह पांच फीसदी तक आने पर प्रदेश में कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। वहीं, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज और रिपन अस्पताल में ओपीडी शुरू की जा रही है। कोरोना मरीजों का इलाज मेकशिफ्ट अस्पतालों में चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed