{"_id":"64982ef97c582272b10c39c7","slug":"himachal-congress-president-pratibha-singh-statement-on-opposition-parties-meeting-in-shimla-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- शिमला में गठबंधन दलों की बैठक साबित होगी मील का पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- शिमला में गठबंधन दलों की बैठक साबित होगी मील का पत्थर
Sun, 25 Jun 2023 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:42 PM IST
सार
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा। प्रदेश कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला में प्रस्तावित गठबंधन दलों की बैठक देश की भावी राजनीति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। हिमाचल की राजधानी शिमला को इस महत्वपूर्ण वार्ता के लिए चुना जाना कांग्रेस के लिए बड़ी गर्व की बात है। शिमला एक बार फिर राजनीति में नया अध्याय का गवाह बनने जा रहा है। पूर्व में भी शिमला देश की राजनीतिक वार्ताओं का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही दिल्ली जाकर इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करूंगी। कार्यक्रम को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा। प्रदेश कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा के दलों के साथ आगे बढ़ेगी ताकि देश में भय, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति का अंत हो सके।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि 2003 में तत्कालीन वीरभद्र सरकार के समय जुलाई में ही शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का चिंतन शिविर लगा था जिसमें यूपीए की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि इस बार फिर से यूपीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी और इसका विस्तार होगा।
विज्ञापन