{"_id":"62d9347ecac42a5e4c22ba5f","slug":"himachal-congress-president-pratibha-singh-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह गिरफ्तार
Thu, 21 Jul 2022 09:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:51 PM IST
सार
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली: विरला मंदिर पुलिस थाने में सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में दिल्ली में वीरवार को प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया।
विज्ञापन
सोनिया को ईडी का समन जारी होने पर भड़की कांग्रेस, शिमला में प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के खिलाफ भड़की कांग्रेस ने वीरवार को छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
वीरवार सुबह 11:25 बजे छोटा शिमला डाकघर के पास कांग्रेस की विरोध रैली शुरू हुई। यह प्रवर्तन निदेशालय तक गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 11:45 बजे रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने केंद्र सरकार के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हैं। इसलिए उन पर झूठे मामले दर्ज कर जांच करवाई जा रही है। कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। प्रदेश में सेब बागवान सड़कों पर हैं। उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस मोदी सरकार की आंखें खोलना चाहती है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी पर झूठे मामले बनाए गए हैं। कांग्रेस इसका जवाब देगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार की विदाई का समय आ गया है। उप चुनावों में जनता ने भाजपा को झटका देकर इसकी शुरुआत कर दी है। भाजपा के डूबते जहाज से नेता भागने लगे हैं। उन्होंने अधिकारियों को नियमों के तहत कार्य करने के लिए चेताया। कहा कि प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ खड़ी है। प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सोनिया गांधी का अपमान सहन नहीं होगा।
आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही है। भाजपा ने अपना रवैया न बदला तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अलोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें। धरने में विधायक रोहित ठाकुर ने भी संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विनय कुमार, पवन काजल, डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्र दत्त लखनपाल, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल सहित वरिष्ठ नेता धरने में शामिल हुए।