फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress President Kuldeep Rathore statement for atal tunnel shilanyas pattika sonia gandhi name

अटल टनल में सोनिया की पट्टिका नहीं लगाई तो आंदोलन: राठौर

Mon, 12 Oct 2020 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
himachal congress President Kuldeep Rathore statement for atal tunnel shilanyas pattika sonia gandhi name
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अटल रोहतांग टनल से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की गायब शिलान्यास पट्टिका 15 दिन में नहीं लगाई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। जिला कांग्रेस कमेटी उन शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करेगी, जिन्होंने यह शिलान्यास पट्टिका गायब की है। राठौर ने कहा कि इस संबंध में शिकायत पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भेजी है।

विज्ञापन


यह लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह लोकतंत्र की मर्यादाओं से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है। 28 जून, 2010 को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्कालीन इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में इस टनल की आधारशिला रखी थी। सोनिया गांधी की वह पट्टिका वहां से गायब है।
विज्ञापन


इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की है। प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस के किसान बचाओ आंदोलन को सफल करार देते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। नए कृषि कानून का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 1965 में एपीएमसी एक्ट लाकर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने का जो प्रावधान किया था। नए कानून में उसे खत्म कर दिया गया है। राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर चिंता जताई और उनके स्वस्थ होने की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed