फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Congress preparing for the forthcoming Lok Sabha elections

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तैयारी में जुटी कांग्रेस

Sat, 10 Nov 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Nov 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
himachal Congress preparing for the forthcoming Lok Sabha elections
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस जोरशोर से तैयारी में जुटी है। शिमला संसदीय क्षेत्र की पहली बैठक होने के बाद अब हमीरपुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं की बैठकें बुलाई गई हैं। हमीरपुर और मंडी संसदीय क्षेत्रों की बैठकों में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित सह प्रभारी गुरकीरत सिंह प्रमुख रूप से हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक ऊना में 19 नवंबर को बुलाई गई है। इसके अगले दिन मंजी संसदीय क्षेत्र की बैठक मंडी में 20 नवंबर को होगी। इन बैठकों में पार्टी के जिलों के अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 
भज्जी ने कहा कि पार्टी की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बुलाई गई हैं। इन बैठकों में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर जनता के बीच जाकर संपर्क में रहने के फरमान भी दिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed