फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal congress pradesh adhyaksh pratibha singh to chair meeting with party workers in shimla

Himachal News: नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए कल रणनीति बनाएगी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह लेंगी बैठक

Thu, 09 Mar 2023 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Mar 2023 06:37 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह व तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू शुक्रवार को दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों को लेकर मंत्रणा करेंगे।

विज्ञापन
Himachal congress pradesh adhyaksh pratibha singh to chair meeting with party workers in shimla
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए राज्य कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में रणनीति बनाएगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू विशेष तौर पर बैठक में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीति सचिव व महामंत्री अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। प्रतिभा सिंह व तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू शुक्रवार को दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों को लेकर मंत्रणा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व पार्षदों व पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक लेंगे। 
विज्ञापन


13 मार्च को राजभवन के बाहर धरना देगी कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलो राजभवन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी 13 मार्च को सुबह 11 बजे छोटा शिमला वुड विला होटल के समीप एकत्रित होकर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे। अदाणी समूह और केंद्र सरकार के खिलाफ राजभवन के बाहर कांग्रेस नेता धरना भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव एवं चलो राजभवन कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र बुशहरी ने बताया कि प्रतिभा सिंह ने इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शामिल होने को कहा है। प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू व संजय दत्त विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed