फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress news: sanjay dutt said that The myth of tradition will have to be abandoned to return to power

प्रदेश सहप्रभारी ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- कैसे होगी सत्ता वापसी

Wed, 09 Jun 2021 11:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Jun 2021 11:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त अपने प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस विधायकों और पूर्व विधायकों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी ने भावी रणनीति के लिए प्रदेश में पार्टी के भीतरी और बाहरी हालात जानने व समझने के प्रयास किए।

विज्ञापन
himachal congress news: sanjay dutt said that The myth of tradition will have to be abandoned to return to power
संजय दत्त ने पार्टी विधायकों से कई बिंदुओं पर की चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायक ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता की पैरवी की है। पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त को स्पष्ट संदेश देते हुए इन विधायकों का कहना है कि अगर कमजोर हालत में विधानसभा चुनाव लड़ा तो सत्ता में वापसी आसान नहीं होगी। पार्टी और उसके नुमाइंदों को सूबे में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार से जुड़े सियासी मुगालते से बाहर निकलकर पूरी ताकत से काम करना होगा।

विज्ञापन


पार्टी को चुनाव से पहले और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त अपने प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस विधायकों और पूर्व विधायकों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी ने भावी रणनीति के लिए प्रदेश में पार्टी के भीतरी और बाहरी हालात जानने व समझने के प्रयास किए। उन्होंने पार्टी के मौजूदा और पूर्व विधायकों से विभिन्न बिंदुओं पर अलग-अलग चर्चा भी की।  
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से अनुसार सह प्रभारी ने सबसे पहले वरिष्ठ विधायक रामलाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर और हर्षवर्धन चौहान को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इन तीनों वरिष्ठ विधायकों को सह प्रभारी ने सम्मानित भी किया। इसके बाद विधायकों और पूर्व विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर चर्चा का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ा। सह प्रभारी पार्टी ने विधायकों से एक-एक कर चर्चा करके उनके मन की बात भी जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की मजबूती और पार्टी कार्यक्रमों को लेकर भी उन्होंने सवाल दागे और जवाब तलब किए। सह प्रभारी ने राजीव भवन के बंद कमरे में विधायकों से मुलाकात का क्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू किया। विधायकों से सिलसिलेवार हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सामने आई बातों और सुझावों को रजिस्टर में दर्ज भी किया। बताते हैं कि कई विधायकों और पूर्व विधायकों ने पार्टी नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष के बारे में भी सह प्रभारी के समक्ष अपनी राय रखी। सह प्रभारी ने इन नेताओं से यह भी पूछा कि अपने क्षेत्र में पार्टी मजबूती के लिए क्या कर सकते हैं। इसमें आपका क्या योगदान रहेगा। 

इन विधायकों और पूर्व विधायकों ने की मुलाकात
विधायक रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, ठाकुर कौल सिंह, विनय कुमार, लखविंद्र राणा, मोहन लाल, सतपाल रायजादा. राजेंद्र राणा, आईडी लखनपाल, अनिरूद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह ने सह प्रभारी से मुलाकात की। पूर्व विधायक कौल सिंह, टीएस भरमौरी, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन,  अनिता वर्मा, कुलदीप पठानिया, बंबर ठाकुर, नेता केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी, अभिषेक राणा ने भी अपनी बात रखी।


प्रदेश प्रभारी के साथ करेंगे जिलों का दौरा : संजय 
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और हिमाचल के सह प्रभारी संजय दत्त अगले चरण में सूबे के दौरे पर निकलेंगे। शिमला पहुंचे संजय दत्त ने बुधवार को कहा कि वह जल्द अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मिलकर प्रदेश में जिलावार दौरा करेंगे। इस दौरान जिला स्तर पर पार्टी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 को लेकर मंथन का सिलसिला आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिमला में कांग्रेस के विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ पार्टी की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर आपसी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं की बात पूरी स्पष्टता से सुनते हुए उनसे सुझाव भी लिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश सरकार की विफलताओं, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों के अतिरिक्त प्रदेश में कोविड नियंत्रण को लेकर जयराम सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed