फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Congress News: Mahila Congress former zila adhyaksh Suman Lata argument with MLA sukhvinder singh sukhu

Himachal Congress: महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंच पर ही लगा दी सुक्खू की क्लास

Mon, 30 May 2022 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़/नादौन(हमीरपुर)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़/नादौन(हमीरपुर)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 May 2022 11:37 AM IST
सार

महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन लता ने सुक्खू को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप जड़ा कि वीरभद्र सिंह का समर्थक होने की वजह से सुक्खू ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया।

विज्ञापन
Himachal Congress News: Mahila Congress former zila adhyaksh Suman Lata argument with MLA sukhvinder singh sukhu
गलोड़ में जनसभा में अनदेखी करने पर सुक्खू से तल्ख लहजे में बात करतीं पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर नजर आई है। कांग्रेस प्रचार समिति की कमान संभालने के बाद रविवार को सुक्खू गलोड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समारोह में पहुंचे थे। समारोह के समाप्त होते ही वीरभद्र सिंह के निजी सचिव रहे ओंकार सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी सुमन लता ने मंच पर आकर कांग्रेस की एकजुटता की पोल खोल दी।

विज्ञापन


सुमन लता महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं।  सुमन लता ने सुक्खू को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप जड़ा कि वीरभद्र सिंह का समर्थक होने की वजह से सुक्खू ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया। उन्हें सुक्खू ने दरकिनार करने की कोशिश की है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुक्खू को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि इस विषय को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उठाया जाएगा। मंच पर हंगामा होते देख कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की ताकि मामला और न बिगड़ जाए। 
विज्ञापन


वहीं, सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोबारा ऐसा नहीं होगा और उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सुक्खू का पन्याली चौक पर भव्य स्वागत किया। युवाओं ने बाइक रैली निकाली। जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि नादौन का विकास ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने महंगाई पर केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि जो गैस सिलिंडर 400 रुपये का मिलता था, भाजपा सरकार के समय 1,100 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में दस जिलाध्यक्षों को बदलने का मामला लटका
हिमाचल कांग्रेस में दस जिलाध्यक्षों को बदलने के मामला फिलहाल लटक गया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की टीम से वर्तमान जिलाध्यक्ष जुड़े हैं। इनमें अधिकांश जिलाध्यक्षों को बदलने के लिए हाईकमान पर दबाव डाला जा रहा है। हाईकमान ने शिमला जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत छाजटा को प्रदेश कार्यकारिणी में लाकर प्रदेश महासचिव पद पर ताजपोशी की है।

छाजटा को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थकों में गिना जाता है। वह शिमला जिले से संबंधित हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान को प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के नामों की एक सूची भेजी है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के साथ ही हाईकमान को भेजी गई थी। प्रदेश पदाधिकारियों के 67 नामों की सूची हाईकमान 25 मई को जारी कर चुका है।


जिलाध्यक्षों के नामों की सूची फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी है। बताते हैं कि जिलाध्यक्षों की तैनाती को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पाई है। ये नेता अपने समर्थकों के हाथों में जिलों की कमान थमाने की कवायद कर रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का मामला लटक रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed