फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress new incharge rajni patil statement at shimla

कांग्रेस नेताओं में मतभेद को लेकर रजनी पाटिल ने दिया ये बयान

Tue, 12 Jun 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 12 Jun 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
himachal congress new incharge rajni patil statement at shimla

हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल पहली बार शिमला पहुंची। हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का हिमाचल का नया दायित्व देने पर आभार जताया है। 

विज्ञापन


उन्होंने राज्य के तमाम कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने को कहा। पाटिल ने एलान किया कि लोकसभा चुनाव से पहले वह ब्लॉक स्तर तक जाएंगी और कांग्रेस नेताओं में मनमुटाव खत्म करने के पूरे प्रयास करेंगी। 
विज्ञापन


वह बोलीं कि कांग्रेस नेताओं में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं। उन्होंने सोमवार को राजीव भवन शिमला पहुंचने पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की।  पाटिल ने कहा कि व्यक्तिगत अहंकार किनारे रखकर अब यह पार्टी के लिए सोचने का वक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको एक मंच देने की कोशिश करेंगी

himachal congress new incharge rajni patil statement at shimla

यह पार्टी के लिए काम करने का समय है। चुनौतियां बहुत हैं, मगर सबको एक मंच देने की कोशिश करेंगी। रजनी बोलीं कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को ठीकठाक करने के लिए वह तमाम कांग्रेसजनों का सहयोग लेना चाहेंगी।

वह प्रदेश के बुजुर्ग नेताओं से भी मार्गदर्शन मांगेंगी। जो पदाधिकारी इस आम सभा में आए और जो नहीं आए, वे उन सभी से बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को ज्यादा चाहने वाला राज्य है।

यहां उनकी जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। पाटिल बोलीं कि इससे पहले वह राज्यसभा की सदस्य के तौर पर मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर इस सरकार की विफ लताओं को प्रमुखता से उजागर कर चुकी हैं। 

आम सभा में भी पाटिल ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ 

himachal congress new incharge rajni patil statement at shimla

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा में भी एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होेंने कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी छोड़कर लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। दरअसल बैठक में भी कुछ नेताओं ने ऐसे लोगों को तरजीह देने का मामला उठाया, जिनके पास वोट तक नहीं हैं।

इस पर पाटिल ने सभी कांग्रेसियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनावी संदेश देकर कहा कि एकजुट होकर मिशन 2019 फतह को पूरा करना है। पाटिल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से ‘जवाब देें सांसद हिसाब दें सांसद’ नाम से मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की नाकामियों पर चलाए कार्यक्रम की भी तारीफ की। 

सभी 7500 बूथों पर 11-11 सदस्यीय टीमें बनेंगी 

himachal congress new incharge rajni patil statement at shimla

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी 7500 बूथों पर 11-11 सदस्यीय टीमें जल्दी ही बनाई जाएंगी। पूरे प्रदेश की इन टीमों का डाटा प्रदेश कांग्रेस के पास होगा। जनता अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

कांग्रेस की आम सभा में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें से एक प्रस्ताव शिमला में घोर पेयजल संकट पर रखा गया। वहीं दूसरा कानून-व्यवस्था के खराब होने और असामाजिक तत्वों और अपराधियों के हौसले बुलंद होने के खिलाफ रखा गया।

इन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की। इस बैठक में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, धनीराम शांडिल, प्रकाश चौधरी, चंद्र कुमार, हर्ष महाजन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, हरभजन सिंह

भज्जी, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्द्धन चौहान, अजय महाजन, रवि ठाकुर, नंद लाल, अनिरुद्ध सिंह, मोहन लाल ब्राक्टा, अजय महाजन, रोहित ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, सुभाष मंगलेट और अन्य नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed