फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress mla meeting will be held on this day in Rajiv Bhawan Shimla

HP Congress: राजीव भवन शिमला में इस दिन होगी हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 21 Apr 2025 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 06:31 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में होगी। 

विज्ञापन
Himachal Congress mla meeting will be held on this day in Rajiv Bhawan Shimla
शिमला पहुंचे अशोक गहलोत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बीते दिनों गुजरात में हुए अधिवेशन में बनी रणनीति से मंगलवार को प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मंगलवार दोपहर बाद यह बैठक होगी। बैठक में पार्टी के सभी पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का शिमला पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक वाद्य यंत्र का स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा व विधायक विवेक शर्मा जी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुजरात में दो दिन चल चले अधिवेशन में पार्टी की आगामी रणनीति तय की गई है। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष व अधिकांश कैबिनेट मंत्री शामिल हुए थे। जो विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी अधिवेशन में नहीं बुलाए गए थे, उन्हें आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के निर्देशों पर यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश में चलाए जाने वाले संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए जाएंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देने के लिए नीति बनाई जाएगी। सिर्फ पदनाम के लिए पार्टी से जुड़ने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने जैसे कड़े फैसले भी होंगे। संभावित है कि बैठक के दौरान राज्य कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा होगी। प्रदेश में नवंबर 2024 से राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है।

विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे शिमला, मंगलवार को करेंगे प्रेस वार्ता
देशभर में आजकल सुर्खियां बटोर रहे नेशनल हेराल्ड मामले की ‘सच्चाई’ बताने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शिमला पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह शिमला में खराब मौसम के चलते दिल्ली से हवाई जहाज नहीं आ सका। गहलोत का सोमवार सुबह शिमला पहुंचना प्रस्तावित था। गहलोत दिल्ली से चड़ीगढ़ तक हवाई जहाज तक आए। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शाम को शिमला पहुंचे। मंगलवार सुबह 11 बजे अशोक गहलोत पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता कर भाजपा के आरोपों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed