फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress leaders protest in shimla gherao enforcement directorate office in shimla

Protest: सोनिया को ईडी का समन जारी होने पर भड़की कांग्रेस, शिमला में प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2022 08:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 08:26 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी पर झूठे मामले बनाए गए हैं। कांग्रेस इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
himachal congress leaders protest in shimla gherao enforcement directorate office in shimla
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के खिलाफ भड़की कांग्रेस ने वीरवार को छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीरवार सुबह 11:25 बजे छोटा शिमला डाकघर के पास कांग्रेस की विरोध रैली शुरू हुई। यह प्रवर्तन निदेशालय तक गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। 11:45 बजे रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने केंद्र सरकार के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हैं। इसलिए उन पर झूठे मामले दर्ज कर जांच करवाई जा रही है। कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। प्रदेश में सेब बागवान सड़कों पर हैं। उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस मोदी सरकार की आंखें खोलना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी पर झूठे मामले बनाए गए हैं। कांग्रेस इसका जवाब देगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार की विदाई का समय आ गया है। उप चुनावों में जनता ने भाजपा को झटका देकर इसकी शुरुआत कर दी है। भाजपा के डूबते जहाज से नेता भागने लगे हैं। उन्होंने अधिकारियों को नियमों के तहत कार्य करने के लिए चेताया। कहा कि प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ खड़ी है। प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सोनिया गांधी का अपमान सहन नहीं होगा। 

आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही है। भाजपा ने अपना रवैया न बदला तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अलोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ  लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें।  धरने में विधायक रोहित ठाकुर ने भी संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विनय कुमार, पवन काजल, डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्र दत्त लखनपाल, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल सहित वरिष्ठ नेता धरने में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed