फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that The goal is to bring back the power of Congress by winning the assembly elections.

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- विधानसभा के चुनाव जीतकर कांग्रेस की सत्ता वापसी करवाना लक्ष्य

Wed, 06 Apr 2022 12:50 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Apr 2022 12:50 PM IST
सार

विशेष बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  ने कहा कि जिन नेताओं को फर्श से अर्श पर लाए, वे संगठनात्मक मजबूती के बदले निजी स्वार्थ साधने में लगे हैं। राठौर ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने अनावश्यक दिल्ली के दौरे नहीं किए। जयराम सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरे। 

विज्ञापन
Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that The goal is to bring back the power of Congress by winning the assembly elections.
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगठन में बदलाव की मुहिम के बीच दिल्ली गए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लौट आए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ नेता तीन साल से कह रहे हैं कि मैं हट रहा, पर हाईकमान को मुझ पर भरोसा है। मंगलवार को विशेष बातचीत में राठौर ने कहा कि जिन नेताओं को फर्श से अर्श पर लाए, वे संगठनात्मक मजबूती के बदले निजी स्वार्थ साधने में लगे हैं। राठौर ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने अनावश्यक दिल्ली के दौरे नहीं किए। जयराम सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरे। डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


इतने मामले किसी अन्य बड़े नेता पर दर्ज नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में चारों सीटों पर अच्छे नतीजे लाकर दिखाए हैं। अब प्रदेश विधानसभा के चुनाव जीतकर कांग्रेस की सत्ता वापसी कराना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी का दिया दायित्व वह पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो काम दिया है, उसी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है। अब शिमला नगर निगम चुनाव के साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनाव की चुनौती है। उन्होंने कहा कि अधिक मजबूती के साथ दोनों चुनाव लड़कर कांग्रेस को विजयी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed