{"_id":"624c2b20ed18c06288622a67","slug":"himachal-congress-kuldeep-rathore-said-that-bjp-leaders-do-not-see-inflation-and-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- भाजपा नेताओं को महंगाई और बेरोजगारी नजर नहीं आ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- भाजपा नेताओं को महंगाई और बेरोजगारी नजर नहीं आ रही
Tue, 05 Apr 2022 07:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:02 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में हर रोज बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर भाजपा की खामोशी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नजर नहीं आ रही है और न ही बेरोजगारी। इससे साफ है कि आज सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों की वृद्धि पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नजर नहीं आ रही है और न ही बेरोजगारी। इससे साफ है कि सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से कुछ लेना देना नहीं है। शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलता और बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ऐसे जनहित के मुद्दे हैं, जिनको आगे रख कर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी। नगर निगम के बाद विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराते हुए लोगों को भाजपा के कुशासन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से मुक्त करवाने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद भाजपा को इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। इन दिनों मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेता हवा में ज्यादा ही है। उन्हें धरती नजर नही आ रहा, जबकि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में उन्हें पहले ही धरती पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री को सड़कों की खस्ता हालत नजर नहीं आ रही। ग्रामीण और दूरदराज के स्कूलों में अध्यापक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन