फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress in-charge rajni patil will be on shimla tour in june

हिमाचल आएंगी रजनी पाटिल, इनके साथ करेंगी बैठक

Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
himachal congress in-charge rajni patil will be on shimla tour in june

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार रजनी पाटिल हिमाचल आएंगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल जून महीने के पहले सप्ताह हिमाचल दौरे पर आएंगी। पार्टी कार्यालय के निमंत्रण पर उन्होंने जून महीने के पहले सप्ताह में हिमाचल आने की बात कही है।

विज्ञापन


अभी वे चीन के दौरे पर हैं। वे प्रदेश में सबसे पहले जिला और ब्लॉक अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शिमला पहुंचकर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मंथन करेंगी।
विज्ञापन


पाटिल हिमाचल की राजनीति से वाकिफ हैं। वर्ष 2010 में वे संगठनात्मक चुनाव करा चुकी हैं। उस दौरान संगठनात्मक चुनाव की पीआरओ थीं। हिमाचल में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal congress in-charge rajni patil will be on shimla tour in june

एक खेमा वीरभद्र सिंह, जबकि दूसरा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का है। ऐसे में वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत और एक बैनर के तले लाना पाटिल के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।

प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 सीटें लेकर सत्ता पर काबिज हुई है। इसके मुकाबले कांग्रेस को सिर्फ 21 ही सीटें ही मिली थीं। हिमाचल में कांग्रेस की मजबूत पकड़ बनाने के लिए बड़ा बदलाव होने की भी संभावना जताई जा रही है।

युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। उधर, हिमाचल कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि पाटिल जून के पहले सप्ताह में हिमाचल आने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed