{"_id":"63cd57a221c0076eef4326b2","slug":"himachal-congress-hath-se-hath-jodo-abhiyan-in-himachal-pradesh-from-26-january-2023-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा, शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा, शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
Sun, 22 Jan 2023 09:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रदेश स्तर से लेकर जिला और बूथ स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से आरंभ करेगी और यह प्रदेश भर में एक माह तक चलेगा। पार्टी केंद्र सरकार की विफलता को लेकर लोगों तक संदेश पहुंचाएगी। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि अभियान जिला मंडी के जोगिंद्रनगर से 26 जनवरी को आरंभ किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान प्रदेश के निचले स्तर तक चलाया जाएगा
विज्ञापन
दूसरी ओर, हिमाचल कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि अभियान प्रदेश स्तर से लेकर जिला और बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान से लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की अभी तक की विफलता को भी उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने तिरंगा लहराएगी कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर हिमाचल में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने पार्टी दफ्तरों में तिरंगा लहराया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी को लिखित फरमान भी हाईकमान ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर लिखा है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 30 जनवरी की सुबह 10 बजे जम्मू कश्मीर कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा लहराएंगे। यह यात्रा गत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ की थी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा 3970 किलोमीटर की रही 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया है।