फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Facebook account of wife of MLA Anil Sharma's son Ashray Sharma hacked

पत्नी की पोस्ट वायरल, पति आश्रय ने कहा- हैक हुआ है फेसबुक अकाउंट

Thu, 22 Jul 2021 11:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 11:29 PM IST
सार

देर शाम करीब नौ बजे राधिका के पति आश्रय शर्मा के फेसबुक पर पोस्ट वायरल हुई, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी पत्नी का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उस अकाउंट से किसी ने हमारे पूरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है।

विज्ञापन
Facebook account of wife of MLA Anil Sharma's son Ashray Sharma hacked
आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा की पत्नी राधिका के फेसबुक पेज पर लिखी एक पोस्ट वायरल हुई। उस पोस्ट में राधिका के ससुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लिखे गए। हालांकि कुछ देर बाद पोस्ट पेज से गायब हो गई। राधिका क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं।

विज्ञापन


करीब छह साल पहले वह आश्रय के साथ परिणय सूत्र में बंधी हैं। इस पोस्ट में अनिल शर्मा की ओर से एक नोटिस की कापी थी, जिसमें होटल में चल रहे सैलून को खाली करने के लिए लिखा था। बता दें कि अनिल शर्मा परिवार का मंडी शहर में रीजेंट पाल्म्स होटल है। इसमें आश्रय शर्मा, उनकी माता और परिवार के अन्य सदस्य निदेशक हैं। इसी होटल में राधिका भी शादी के बाद से लगभग पिछले 33 महीनों से सैलून चला रही हैं। 
विज्ञापन


इसी सैलून को खाली करने के नोटिस की कापी इस पोस्ट में थी। उधर, देर शाम करीब नौ बजे राधिका के पति आश्रय शर्मा के फेसबुक पर पोस्ट वायरल हुई, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी पत्नी का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उस अकाउंट से किसी ने हमारे पूरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। मेरा अनुरोध है कि आप उस अकाउंट से डाली पोस्ट को गंभीरता से न लें। हमारा परिवार एकजुट है और ऐसी कोई भी बात नहीं है जो उस पोस्ट के माध्यम से कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्पिता खान ने नकारे आरोप
वहीं, देवरानी अर्पिता खान शर्मा(सलमान खान की बहन ) ने भी देर रात वायरल पोस्ट को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने ससुर अनिल शर्मा पर पर लगे आरोपों को निराधार बताया।। साथ ही अपनी जेठानी राधिका पर जमकर बरसीं। उधर, अनिल शर्मा ने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed