फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Congress gave financial assistance of 21 thousand to the national hockey player Neha

हिमाचल कांग्रेस: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नेहा को दी 21 हजार की आर्थिक सहायता

Sat, 18 Dec 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 05:47 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नेहा के परिवार के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेजी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने यह राशि नेहा ठाकुर को भेंट की। 

विज्ञापन
Himachal Congress gave financial assistance of 21 thousand to the national hockey player Neha
नेशनल हॉकी खिलाड़ी नेहा ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवनोपार्जन के लिए संघर्ष कर रही राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रहीं नेहा ठाकुर की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस ने हाथ बढ़ाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नेहा के परिवार के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेजी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने यह राशि नेहा ठाकुर को भेंट की। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब खिलाड़ियों के लिए व्यावहारिक खेल नीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


दीपक शर्मा ने कहा कि यह देख बहुत दु:ख होता है कि खेल के विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल के खिलाड़ी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ी अपना सबकुछ दे देता है। हालांकि उसको न तो सही डाइट मिलती है और न ही सही सुविधा। अभाव के बावजूद खिलाड़ी देश में हिमाचल का नाम रोशन करते हैं। लेकिन बदले में उन्हें मात्र ठोकरें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी खिलाड़ियों की सूची बनाई जाएगी जिनको न तो उचित रोजगार मिला और न ही सम्मान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed