फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Before the elections, Sonia Gandhi taught the lesson of discipline

हिमाचल कांग्रेस: चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने प्रदेश के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Tue, 22 Mar 2022 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Mar 2022 10:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश के करीब 20 बड़े नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। सोनिया गांधी ने भाजपा से विधानसभा चुनाव की लड़ाई को मिल-जुलकर लड़ने के लिए एकजुटता की सीख दी। 

विज्ञापन
Himachal Congress: Before the elections, Sonia Gandhi taught the lesson of discipline
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश के करीब 20 बड़े नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सोनिया गांधी ने भाजपा से विधानसभा चुनाव की लड़ाई को मिल-जुलकर लड़ने के लिए एकजुटता की सीख दी। उन्होंने कहा कि यह गुटबाजी का समय नहीं, एकजुट होकर सभी चुनाव मैदान में उतरें। यह बैठक मंगलवार शाम 5:00 बजे 10 जनपथ पर हुई। बैठक करीब डेढ़ घंटा चली। संगठन में बिखराव न आए, इसके लिए वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई है। पार्टी के पूर्व विधायक, युवा नेता त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं, इस पर भी मंथन हुआ है।

विज्ञापन


कहा गया है कि संगठन पदाधिकारियों की जो भी नाराजगी है, उसे दूर करें ताकि बिखराव न हो। मई में प्रस्तावित नगर निगम शिमला के चुनावों को भी गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है। विधानसभा चुनावों से पहले हुई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। सोनिया गांधी ने नेताओं को नसीहत देने के बाद सुझाव भी लिए हैं। कुछ नेताओं ने कहा कि प्रदेश संगठन में बदलाव करना है या नहीं, इस पर जल्दी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। इससे चुनाव प्रचार से पहले कोई दुविधा नहीं रहेगी। युवाओें को टिकट देने और बार-बार हारने वालों को टिकट न देने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में ये नेता रहे मौजूद
एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र बिट्टू, एआईसीसी सचिव सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, रघुवीर बाली और अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर और कुलदीप कुमार, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रामलाल ठाकुर, डॉ. धनी राम शांडिल, आशा कुमारी, हर्षवर्धन चौहान, पवन काजल और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन बैठक में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed