फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhu said We are ready to go to Delhi under Nadda leadership as soon as we get time from the PM

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- प्रधानमंत्री से समय मिलते ही नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली जाने को तैयार

Sun, 08 Feb 2026 10:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 10:00 AM IST
सार

जेपी नड्डा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि कोई इस कुर्सी पर स्थायी रूप से नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आरडीजी को बंद करने की यह लड़ाई जनता की अदालत में लड़ी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said We are ready to go to Delhi under Nadda leadership as soon as we get time from the PM
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री से समय मिलेगा तो वह जेपी नड्डा के नेतृत्व में भी उनसे मिलने नई दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। सुक्खू ने कहा कि रविवार को सर्वदलीय बैठक में भाजपा के विधायकों को भी बुलाया गया था, जयराम ठाकुर ने कहा है कि रविवार के बजाय बाद में बैठक रखी जाएगी तो उसमें आएंगे।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ भाजपा विधायकों ने आने की हामी भी भरी है। उन्होंने कहा कि संसद में अभी बजट अनुमान रखे गए हैं। इस बीच सहमति बनाएं और प्रधानमंत्री से मिलने जाएं। इस दिशा में वह कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज है, कल नहीं है। मंत्रिमंडल आज है और कल नहीं। कोई इस कुर्सी पर स्थायी रूप से नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आरडीजी को बंद करने की यह लड़ाई जनता की अदालत में लड़ी जाएगी। बजट सत्र में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने सर्वदलीय बैठक के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से बात की थी। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी और दिन यह बैठक रखी जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आरडीजी को बंद करने का आने वाले पांच या दस वर्षों में राज्य को कितना फर्क पड़ने वाला है। उसके बारे में भाजपा विधायकों को जानकारी देने का विचार था। वित्तीय अनुशासन से हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दिशा दी गई है और कई निर्णय लिए गए हैं। उन फैसलों का लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्हें उम्मीद थी कि आने वाले 2026 से 2031 तक करीब 50 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे और पिछली आरडीजी को देखते हुए इतना राजस्व घाटा अनुदान अपेक्षित था। 
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में भाजपा विधायक नहीं होंगे शामिल
पहले से तय कार्यक्रमों और व्यस्तताओं का हवाला देते हुए भाजपा विधायक रविवार को सरकार की ओर से बुलाई जा रही सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे। भाजपा ने सरकार के इस कदम को औपचारिकता करार देते हुए बैठक की तारीख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को विधायक प्राथमिकता बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि शुक्रवार को बैठक समाप्त होने के बाद कई विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों को लौट चुके हैं, जबकि शेष विधायक भी शनिवार को वापस जा रहे हैं। ऐसे में अल्प सूचना पर सर्वदलीय बैठक बुलाना व्यावहारिक नहीं है।

मंत्रिमंडल की बैठक आज आरडीजी पर होगी प्रस्तुति
मंत्रिमंडल की बैठक रविवार को सचिवालय में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में बजट पेश करने की तिथि पर मुहर लगेगी। बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण के ड्राफ्ट को तय करने पर भी चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में राजस्व घाटा अनुदान पर भी चर्चा होगी और अगली रणनीति तय की जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक महत्वपूर्ण है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कांग्रेस विधायकों के समक्ष आरडीजी से होने वाले नुकसान पर प्रस्तुति दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed