फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Civil Supplies Corporation sold Saria at five to ten percent discount

घर बना रहे हैं, यहां मिल रही है सरिया पर दस फीसदी छूट

Wed, 07 Jun 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jun 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal Civil Supplies Corporation sold Saria at five to ten percent discount

खाद्य आपूर्ति निगम बाजार मूल्य की अपेक्षा लोगों को 5 से 10 फीसदी कम रेट पर सरिया बेचेगा। निगम ने हिमाचल में 10 डिपो खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन डिपो में सरिया के अलावा अन्य कंस्ट्रक्शन का सामान भी उपलब्ध होगा। बीओडी ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन


अब खाद्य आपूर्ति निगम ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम टाटा, जिंदल और कामधेनु कंपनी के साथ टाइअप करेगा। यह कंपनी गोदामों तक खुद सरिया पहुंचाएगी। उसके बाद इसे डिपो में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


निगम डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह के अलावा कम से कम मार्जन पर लोगों को यह सरिया देगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सरिया खरीदने के लिए बीओडी से मंजूरी मिल गई है। मामले को कंपनी से टेकअप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार प्रयोग कर रहा है निगम 
खाद्य आपूर्ति निगम सरिया बेचने का पहली बार प्रयोग कर रहा है। अगर लोगों का रिसपांस ठीक आता है तो सरिये के डिपो और भी खोले जाएंगे। 

अभी सरकारी कार्य के लिए सीमेंट बेचता है निगम
खाद्य आपूर्ति निगम नोडल एजेंसी है। सरकारी कार्यों के लिए सीमेंट खाद्य आपूर्ति निगम की सप्लाई करता है। विभाग सीमेंट की खरीदारी के लिए खाद्य आपूर्ति निगम के पास पैसे जमा करता है। डिमांड के मुताबिक विकास कार्यों के लिए निगम सीमेंट की सप्लाई भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed