{"_id":"5f11ccfa8ebc3e63c45c2771","slug":"himachal-chinese-citizens-entered-india-through-nepal-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नेपाल के रास्ते से भारत में घुसा था चीनी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नेपाल के रास्ते से भारत में घुसा था चीनी नागरिक
Sat, 18 Jul 2020 03:02 PM IST
Krishan Singh
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में घुसने से पहले पकड़ा गया चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते से अवैध रूप से भारत में आया था। चीनी नागरिक से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। कांगड़ा जिला पुलिस ने आठ जुलाई को जिले की सीमा पर एक चीनी नागरिक को बिना दस्तावेज पकड़ा था। चीनी नागरिक लियू शियोडन को फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चीन के नागरिक ने भारत में एंट्री के लिए इमिग्रेशन चैनल का पूरी तरह से पालन नहीं किया। उसके पासपोर्ट पर इमिग्रेशन की मुहर नहीं थी। क्वारंटीन करने के बाद चीनी नागरिक का कोविड-19 सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि चीनी नागरिक नेपाल की सड़कों से होता हुआ भारत में अवैध रूप से घुसा था। नेपाल से भारत में घुसने के बाद चीन का नागरिक दिल्ली में छह महीने तक अवैध रूप से रहा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह दिल्ली से आठ जुलाई को दलाईलामा की नगरी कांगड़ा में आ रहा था। बिना जरूरी दस्तावेजों के उसे कांगड़ा जिले की सीमा पर पकड़ लिया गया था। चीनी नागरिक अभी पुलिस रिमांड पर है। उसे आज देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि चीनी नागरिक नेपाल से होकर अवैध रूप से आया था।
विज्ञापन