छात्र की आत्महत्या पर गुस्साए ग्रामीण, थाने का किया घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले में साहो क्षेत्र में युवक के जहर खाकर जान देने का मामला गर्मा गया है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार देर रात को सदर थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे 250 से अधिक लोग युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी करने की मांग कर रहे थे।
डीएसपी जितेंद्र चौधरी के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में संलिप्त सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों ने एक हफ्ते में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर फिर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
उधर, पुलिस ने धारा 342, 323, 306 और 66ए के तहत मामला दर्ज कर वीडियो बनाने के आरोपी दुकानदार तजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले चंबा बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक के पिता की पिटाई कर दी गई थी।
सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया था वीडियो
आरोपियों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया था। शुक्रवार को बेटे हितेश ने जब वीडियो सोशल साइट्स पर देखा तो आहत होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
इससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वे मांग कर रहे थे कि युवक की आत्महत्या के मामले में सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
वीडियो बनाने तथा अपलोड करने में संलिप्त सभी लोगों की पहचान की जाएगी। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।