फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Case filed against Bahra University hostel warden in ragging case

हिमाचल: रैगिंग मामले में बाहरा विवि के हॉस्टल वार्डन पर मामला दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 10:10 AM IST
सार

पुलिस जांच में पाया गया कि जिस दिन रैगिंग की घटना हुई, उस दिन वार्डन ने विद्यार्थियों की गतिविधियों पर कोई नजर नहीं रखी। 

विज्ञापन
Himachal: Case filed against Bahra University hostel warden in ragging case
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरा विश्वविद्यालय मेंे रैगिंग मामले में पुलिस ने हॉस्टल वार्डन पर भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पाया गया कि जिस दिन रैगिंग की घटना हुई, उस दिन वार्डन ने विद्यार्थियों की गतिविधियों पर कोई नजर नहीं रखी। मामले में पुलिस अभी तक पांच आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है।आगामी जांच जारी है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि हॉस्टल कैंपस में अनुशासन बनाए रखने के लिए जो गाइडलाइन हैं, उनका विवि प्रबंधन की ओर से कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा था। इसमें हॉस्टल के वार्डन की जिम्मेवारियां शामिल हैं।

विज्ञापन


आरोप है िक हॉस्टल वार्डन पूर्ण चंद की ओर से लापरवाही बरतने के परिणामस्वरूप विवि में यह घटना घटित हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया है कि वारदात वाले दिन हॉस्टल नंबर एक जहां उक्त घटना घटित हुई, वहां हॉस्टल वार्डन पूर्ण चंद की ड्यूटी थी। ऐसे में उन्होंने वहां रहने वाले छात्रों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी और अपने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरती। इस पर पुलिस ने हॉस्टल के वार्डन पूर्ण चंद निवासी धुंदन अर्की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed