{"_id":"5fc51ef98ebc3e9bd760dd6d","slug":"himachal-cabinet-meeting-will-held-on-01-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक, शीत सत्र समेत इन मामलों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक, शीत सत्र समेत इन मामलों पर होगी चर्चा
Tue, 01 Dec 2020 01:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें विधानसभा के शीत सत्र को टाले जाने पर फैसला हो सकता है। गत दिनों हुई सर्वदलीय बैठक में भी तय हुआ था कि सत्र का फैसला मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट ले। राज्य विधानसभा का शीत सत्र सात दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन में प्रस्तावित है। इस सत्र के बारे में सरकार को अलग-अलग राय मिल रही है। बैठक में कोरोना पर नियंत्रण के उपायों और पंचायत चुनाव समय पर करवाने या न करवाने पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
उधर कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच प्रदेश के बुद्धिजीवियों का एक वर्ग शीत सत्र को टालने के पक्ष में हैं। विपक्ष भी इस मसले पर एकजुट में नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में 50 से ज्यादा लोगों के भीतर-बाहर कहीं भी एकत्र न होने के बारे में सरकार के निर्देश हैं। ऐसे में विधानसभा परिसर में 68 विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के इकट्ठा होने पर भी यह नियम लागू होगा तो सत्र करवाना संभव नहीं होगा। ऐसे में मंगलवार को कैबिनेट इसे मार्च तक टाल सकती है।
विज्ञापन