फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting will be held on 18 april at shimla

इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

Wed, 15 Apr 2020 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Apr 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting will be held on 18 april at shimla
हिमाचल कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शिमला में 18 अप्रैल को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। इसमें एपीएमसी एक्ट में संशोधन को लेकर अध्यादेश ला सकती है। यह आगामी सेब सीजन के दौरान मार्केटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने से संबंधित होगा। नए लॉकडाउन आदेशों को लागू करने और कोरोना वायरस की रोकथाम से संबंधित कई फैसले भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पंचायतें अब खुद सैनिटाइज नहीं कर सकेंगी अपने क्षेत्र
वहीं, प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पंचायतें खुद कोई भी खरीदारी नहीं कर पाएंगी। साथ ही राज्य सरकार ने साफ कह दिया है कि कोरोना के संक्रमण से निपटने के पंचायतों को कैसे सैनिटाइज किया जाना है। यह भी स्वास्थ्य विभाग ही तय करेगा। राज्य की किन पंचायतों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कब सैनिटाइज करना है, यह भी स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करेगा। पंचायतों से कहा गया है कि लॉकडाउन में पंचायतों में लोगों को सिर्फ सामाजिक दूरी बनाकर रखनी है।

विज्ञापन

 

मास्क के बदले लोग अपने हाथों से साधारण कपड़े से भी मुंह को ढक कर रख सकते हैं। घरों में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें और साबुन से हाथ धोते रहें।  पंचायती राज मंत्री वीरेद्र कंवर ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर खरीदने सहित पंचायत क्षेत्रों को स्वयं सैनिटाइज करने पर रोक लगा दी गई है। संक्रमण से बचाव के लिए जहां सैनिटाइज की जरूरत होगी, नहां स्वास्थ्य विभाग खुद यह काम करेगा। पंचायतों में गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed