{"_id":"5ff345dd8ebc3e3e751c8e63","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-these-decisions-can-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर
Tue, 05 Jan 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में कोरोना महामारी की रोकथाम से संबंधित कई फैसले संभावित हैं। इसमें कोविड-19 नियमों में कुछ छूट देने या अन्य मसलों पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
इसी तरह हिमाचल प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव पदोन्नत करने का मामला भी कैबिनेट की बैठक में जा सकता है। राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में कोरोना संक्रमण के बारे में भी स्वास्थ्य विभाग की एक प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, बर्ड फ्लू फैलने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश मंे हड़कंप मच गया है। मामले पर कैबिनेट में चर्चा होगी। वन विभाग के आला अधिकारीयों को कैबिनेट ने बुलाया है।
विज्ञापन