फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting today and decision on night curfew in Himachal Pradesh

कैबिनेट बैठक आज, कोरोना के चलते लागू होंगी कई बंदिशें, नाइट कर्फ्यू पर हो सकता है निर्णय

Mon, 23 Nov 2020 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Nov 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting today and decision on night curfew in Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कैबिनेट की सोमवार को होने जा रही बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सरकार कई बंदिशें लगाने की तैयारी में है। नाइट कर्फ्यू और जिलों की सीमाओं में लोगों की आवाजाही में सख्ती की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति पर पाबंदियां लग सकती हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा होगी। दिल्ली के लिए भी एचआरटीसी बसों के रूट कम करने पर निर्णय हो सकता है। मास्क न पहनने वालों पर सरकार सख्त रुख अपनाएगी। सप्ताह के भीतर कोरोना से मृत्यु दर 1.2 से 1.6 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन


इस अंतराल में 90 लोगों ने जान गंवाई है। सक्रिय मामले भी बहुत बढ़ रहे हैं। शिमला, मंडी और कुल्लू में वायरस ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसका कारण लोगों की ओर से लापरवाही बरतना भी है। सरकार मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना राशि 500 से 1500 रुपये तक करने की तैयारी में है। यह मामला भी कैबिनेट के एजेंडे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के चलते सोमवार को राज्य सचिवालय कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। दरअसल, सचिवालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों में संक्रमण न फैले, इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 


कोविड मामलों में बढ़ोतरी के चलते सरकार सामाजिक समारोहों में कुछ पाबंदियां लगाने पर विचार करेगी। यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करें। होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों की नियमित निगरानी भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनकी संख्या अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों से अधिक है। - जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed