फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting postponed due to demise of Narendra Bragta, party also canceled programs

हिमाचल: नरेंद्र बरागटा के निधन पर भाजपा ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

Sat, 05 Jun 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 07:31 PM IST
सार

जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। बरागटा कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका कुशलक्षेम पूछा था।

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting postponed due to demise of Narendra Bragta, party also canceled programs
हिमाचल कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में शनिवार सुबह प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद शाम को कैबिनेट बैठक बुलाई गई। वहीं नरेंद्र बरागटा के  निधन के बाद हिमाचल भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। महामंत्री त्रिलोक जमवाल की ओर से बताया गया है कि पार्टी के सारे कार्यक्रम आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगे। पार्टी के राज्य, जिला और मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। वहीं हिमाचल पर्यावरण विभाग ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बरागटा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे। उनके देहांत के बाद जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


बता दें जुब्बल-कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनका कुशलक्षेम पूछने पीजीआई गए थे। मालूम हो कि बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो 20-25 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनकी दूसरी बीमारी डायग्नोज नहीं हो पा रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन का समाचार सुन कर स्तब्ध हूं। आज हमने एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता को खोया है। जुब्बल-कोटखाई व  भाजपा सहित यह पूरे हिमाचल के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed